सहारनपुर में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, टोल प्लाजा पर हंगामे का आरोप


सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): सहारनपुर के छुटमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैयद माजरा टोल प्लाजा पर हंगामे और टोल फ्री कराने के मामले में भीम आर्मी के सात नामजद और 70-80 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई टोल प्लाजा के प्रबंधक राजन तिवारी की शिकायत पर की गई है।

विधिक आवाज समाचार |दिनांक: 12 मई 2025
राजेश कुमार यादव | सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

शिकायत में बताया गया है कि बीते 6 मई को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर वहां मौजूद कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और अभद्रता की, और जबरन टोल फ्री कराने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर थाना पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी तरह छानबीन की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका विरोध टोल वसूली के खिलाफ था। उनका तर्क है कि टोल टैक्स से आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ता है और सरकार को इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करना चाहिए।

फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि टोल प्लाजा पर हुए इस घटनाक्रम के पीछे जिम्मेदार कौन है।

"विधिक आवाज तेजी से लोकप्रिय होता न्यूज चैनल नेटवर्क है। ऐसी ही खबरे प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए विधिक आवाज समाचार समूह से।"
Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال