"भाई" को फिर मिली मौत की धमकी! सलमान खान पर साया मंडराया, मुंबई पुलिस अलर्ट


बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर खतरे के घेरे में हैं। 14 अप्रैल को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वर्ली ऑफिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक गंभीर धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें धमकी दी गई कि सलमान खान को घर में घुसकर गोली मारी जाएगी और उनकी कार को बम से उड़ाया जाएगा।

विधिक आवाज़ समाचार
रिपोर्ट: राजेश कुमार यादव | मुंबई, महाराष्ट्र | दिनांक: 15 अप्रैल 2025

पुलिस एक्शन में

मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल भी एक्टिव हो गई है।

पुरानी रंजिश: बिश्नोई गैंग का साया

सलमान खान को मिली यह धमकी सीधे तौर पर बिश्नोई गैंग की ओर इशारा कर रही है। यह वही गैंग है जो काला हिरण शिकार केस को लेकर सलमान से नाराज है। लॉरेंस बिश्नोई पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

सलमान का जवाब:

पहले मिली धमकियों के जवाब में सलमान कह चुके हैं:
"जितनी उम्र भगवान ने लिखी है, उतनी ही जियूंगा । डर के आगे जीत है।"
हालांकि, उन्होंने Y+ सुरक्षा भी ले रखी है और अपनी कार में बुलेटप्रूफ गार्ड लगवा चुके हैं।

क्या दुश्मन फिर से एक्टिव हुआ है?

अब सवाल उठता है — क्या यह धमकी उसी गैंग की ओर से है? या कोई और दुश्मन है जो "भाई" की जान का प्यासा है? मुंबई पुलिस सभी कोणों से जांच में जुट गई है।

विधिक आवाज़ समाचार आपसे जुड़ी हर संवेदनशील खबर पर नज़र बनाए हुए है। जुड़े रहिए – सच्चाई के साथ, निर्भीक आवाज़ के साथ।

#Vidhikawaj #SalmanKhanThreat #MumbaiPolice #BreakingNews #सलमान_खान #विधिकआवाज़
Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال