आस्था वृद्ध आश्रम में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने किया साड़ी वितरण
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व आस्था वृद्ध आश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर द्वारा किया गया, जिसमें बैंक की महिला कर्मचारी और अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान वृद्ध महिलाओं को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से साड़ी वितरण किया गया, जिससे बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इसके अलावा, वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आर. के. सिंह ने इस अवसर पर कहा,
"यह पहला अवसर है जब आस्था वृद्ध आश्रम में महिला दिवस का आयोजन किया गया। यहां आकर और बुजुर्गों के बीच यह दिवस मनाकर मन को अपार खुशी मिली। बैंक की महिला अधिकारियों द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।"
इस कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने वृद्धाश्रम में अपनी सहभागिता से इस दिन को और खास बना दिया।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा का अनूठा संगम
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला था, बल्कि सामाजिक सरोकार से भी जुड़ा हुआ था। इस पहल से न केवल वृद्ध महिलाओं को खुशी मिली, बल्कि बैंक की महिला अधिकारियों को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला।
#Vidhikawaj #VidhikawajNews #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस #महिलासशक्तिकरण #इंदौर