जेवर में बनेगी देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट, 3,706 करोड़ की परियोजना को मिली मंज़ूरी
विधिक आवाज समाचार |लखनऊ उत्तरप्रदेश
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव | 14 मई2025
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है।
HCL और Foxconn की साझेदारी में बनने वाली इस यूनिट पर ₹3,706 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इससे हर महीने 3.6 करोड़ चिप्स का उत्पादन किया जाएगा और 2,000 से अधिक लोगों को रोज़गार मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यह यूनिट भारत के टेक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में अहम साबित होगी।