पन्ना में नर तेंदुए का शव मिला, मौत के कारणों पर सस्पेंस


पन्ना टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की संदिग्ध मौत, जांच में जुटा वन विभाग

विधिक आवाज समाचार |पन्ना, मध्य प्रदेश 
पोस्ट बाय : सोनिया (राठौर) अग्निहोत्री 
दिनांक 23 मई 2025

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता परिक्षेत्र में एक नर तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। तेंदुए का शव 23 मई को दक्षिण हिनौता बीट के कक्ष क्रमांक 537 में गश्ती के दौरान मिला।

क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि शव मिलने के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाकर गहन सर्चिंग कराई गई, लेकिन किसी भी अवैधानिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले।

मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 585/23 दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया उपसंचालक, परिक्षेत्र अधिकारी और अन्य वन स्टाफ की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसके बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वन विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की तह तक जाने की कोशिश कर रहा है।



Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال