गरीब ब्राह्मण की करोड़ों की जमीन पर भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का कब्जा!

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ पर 11 बीघा जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित पंडित बोले- कोर्ट से दो बार केस जीता, फिर भी कब्जा नहीं मिला


विधिक आवाज़ न्यूज़ 

मुबारिक हुसैन मंसुरी

जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर मोबा. 9977940086

 ✍️✍️✍️✍️✍️                                      

 गरीब ब्राह्मण की करोड़ों की जमीन पर भाजपा नेता का कब्जा! 2009 से कोर्ट में लड़ाई, न्याय अब भी अधूरा


मंदसौर, मध्यप्रदेश– भाजपा नेता मनोहर धाकड़ पर एक गरीब ब्राह्मण परिवार की साढ़े 11 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पंडित ईश्वरलाल के अनुसार, यह जमीन उन्हें उनकी पत्नी शांति देवी के नाम वसीयत के रूप में मिली थी। हालांकि, नेता मनोहरलाल ने शांति की बहनों को भड़का कर उनसे यह जमीन अवैध तरीके से खरीद ली।  ईश्वरलाल ने बताया कि वे 2009 से कोर्ट में न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और दो बार मंदसौर कोर्ट से केस भी जीत चुके हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते अब तक जमीन का नामांतरण नहीं हो पाया और कब्जा उन्हें नहीं मिला।

ग्रामीण रामलाल माली का कहना है कि पूरा गांव पंडित ईश्वरलाल के साथ है और उन्हें न्याय न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों का मानना है कि मनोहरलाल का एक चेहरा राजनीति के बाहर भी है, जो गरीबों के हक छीनने वाला है।

ईश्वरलाल अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि न्याय की जीत होगी और उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन वापस मिलेगी।

Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال