लखनऊ के सैरपुर इलाके में 22 मार्च 2025 को एक दुखद घटना घटी, जिसमें हॉस्टल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने के प्रयास में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सेवा हॉस्पिटल के पीछे ब्रिजधाम कॉलोनी की है। महिला को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विधिक आवाज समाचार |लखनऊ उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट : राजेश कुमार यादव |23 मार्च 2025
लखनऊ के सैरपुर इलाके में 22 मार्च 2025 को एक दुखद घटना घटी, जिसमें हॉस्टल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को रोकने के प्रयास में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सेवा हॉस्पिटल के पीछे ब्रिजधाम कॉलोनी की है। महिला को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति, श्यामजी श्रीवास्तव, जो मेक्लियोड फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं, ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे वे अपनी पत्नी सारिका श्रीवास्तव के साथ छत पर टहल रहे थे। उन्होंने देखा कि घर के सामने हॉस्टल और बाहर के लड़कों में लड़ाई हो रही थी। श्यामजी ने लड़कों को लड़ाई करने से मना किया और पुलिस को फोन करने की चेतावनी दी। इस पर लड़कों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से सारिका की मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में अनीता नायक हॉस्टल के 8 लड़कों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। श्यामजी ने बताया कि सात महीने पहले उन्होंने हॉस्टल के मालिक से बात की थी और सुझाव दिया था कि हॉस्टल किसी परिवार को किराए पर दे दिया जाए, क्योंकि कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।
यह घटना स्थानीय निवासियों के लिए गहरे सदमे का कारण बनी है, जो अपने इलाके में सुरक्षा और शांति की मांग कर रहे हैं।