"बरोठा ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज!"


सीएमएचओ डॉ. बेक ने किया बरोठा ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश


खातेगांव | विधिक आवाज न्यूज
अनिल उपाध्याय |9753414558

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने गुरुवार को बरोठा ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विजयागंज मंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुनवानी गोपाल, उप स्वास्थ्य केंद्र दतोतर और ग्राम बोरखेड़ी धाकड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर सीएमएचओ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और निर्देश
निरीक्षण के दौरान निरोगी काया अभियान, दस्तक अभियान के द्वितीय चरण और अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। डॉ. बेक ने गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मामलों के प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को भी तेज करने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस पर डॉ. बेक ने एक चिकित्सक, दो सीएचओ और तीन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवानी गोपाल में डॉ. कुलदीप कर्मा अनुपस्थित पाए गए, जिन पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उपस्वास्थ्य केंद्र दतोतर में सीएचओ प्रवीण चैरे के लगातार अनधिकृत अनुपस्थित रहने पर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं, एमपीडब्ल्यू सुरेश पाटीदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


उपस्वास्थ्य केंद्र पटलावदा में अनुपस्थित पाए गए सीएचओ डॉ. तेजस्वी माली का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, दस्तक अभियान, आयुष्मान कार्ड निर्माण और अस्पतालों की अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। गर्भवती महिलाओं की जानकारी अनमोल पोर्टल पर अपलोड न करने पर भी सख्त निर्देश दिए गए कि तीन दिनों के भीतर सभी रिकॉर्ड अपडेट किए जाएं।

डॉ. बेक ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के स्टाफ को निर्देश दिया कि समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी तरीके से संचालित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
✍️✍️✍️







Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال