लखनऊ : "शादी की खुशियों के बीच मातम: बारात में हुए विवाद के बाद युवक को गोली मार दी गई!"


काकोरी में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली दहशत

✍️✍️✍️ राजेश कुमार यादव | विधिक आवाज न्यूज | लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में बुधवार रात एक बारात के दौरान हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 43 वर्षीय अंकित लोधी के रूप में हुई है। गोली लगते ही गांव में सनसनी फैल गई और घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बारात में हुआ विवाद, देखते ही देखते चली गोली
गांव में आई एक बारात के दौरान अंकित लोधी का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगते ही अंकित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई।

घटना स्थल पर पुलिस, हमलावरों की तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। फिलहाल, हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गांव में मातम, एकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में
मृतक अंकित लोधी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने की अपील, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बनें रहे विधिक आवाज न्यूज समूह आगे किनखबर से जुड़ी कोई नई जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।




Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال