लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव द्वारा जनपद शाहजहांपुर के मुकेश यादव एडवोकेट को अधिवक्ता सभा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व पूर्व विधायक राजेश यादव जी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया...!
विधिक आवाज न्यूज |लखनऊ उत्तर प्रदेश | रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
इस मौके पर नवनियुक्त अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने आज अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार भी किया....!
जिनके नियुक्ति पत्र सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान,पूर्व विधायक राजेश यादव,सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी ने अपने हाथों से बाटे...!
इस मौके पर सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा युवज़न सभा के राष्ट्रीय सचिव पार्थ यादव,सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार,आनंद शुक्ला,सपा जिला सचिव संतोष पाल,सौमित्र यादव, राधेश्याम यादव,ब्रक्ष प्रताप पाल अधिवक्ता सभा जिला महासचिव,शकील अहमद खाँ अधिवक्ता सभा विधान सभा अध्यक्ष जलालाबाद,अजय सिंह यादव अधिवक्ता सभा उपाध्यक्ष,नरेन्द्र सिंह यादव अधिवक्ता सभा उपाध्यक्ष, सुरेन्द्रपाल सिंह यादव अधिवक्ता सभा उपाध्यक्ष, आसिफ हसन खाँ, आलोक सिंह ,इकरार अली, पियूष कुमार गुप्ता, कालीचरन गुप्ता,उमेश यादव मोहम्मद फहीम, अनिल यादव, सरोज सिंह यादव उर्फ बबलू यादव, धर्मेन्द्रपाल सिंह , अजीत श्रीबास्तब, बैभव श्रीबास्तब,सूरज कुमार, प्रमोद मौर्य, अभिषेक कुमार दिनकर आदि मौजूद रहे....!