मंदसौर : सीतामऊ में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारों में कड़ी टक्कर

इमेज सोर्स गूगल 🙏

सीतामऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव: दावेदारों की लंबी कतार, संगठन में तेज हुई चर्चाएं

सीतामऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंडल अध्यक्ष का चुनाव तेजी से करीब आ रहा है, और इसे लेकर पार्टी के भीतर कई नाम चर्चा में हैं। भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें मंडल प्रभारी अपने मंडल के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, और पदाधिकारियों से रायसुमारी करते हैं, और फिर संभावित दावेदारों के नाम आगे बढ़ाए जाते हैं। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे।

सीतामऊ में इस समय दोनों मंडलों (ग्रामीण और शहरी) में मंडल अध्यक्ष के पद के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।

सीतामऊ ग्रामीण मंडल में संभावित दावेदारों की सूची लंबी है, जिनमें प्रमुख नाम हैं:

ओमप्रकाश परमार (पूर्व मंडल अध्यक्ष)

नवीन पंड्या

अरविंद सिंह मार्शल

गोविंद पेंटर

रामानुज सिंह महुवा

कानसिंह महुवा

बंटी बना धारा खेड़ी

नटवर सिंह सेदरा

कृष्ण पाल सिंह गौड़

योगेन्द्र सिंह परिहार

धनसुख पाटीदार

ब्रजराज सिंह जादौन

शंकर सिंह करनी

सीतामऊ शहरी मंडल में भी कई नामों की चर्चा हो रही है, जिनमें प्रमुख नाम हैं:

दिलीप सिंह लोगनी

राजेश सिरोठिया

राजकुमार पोरवाल

वैभव जैन

पुरणदास बैरागी

जितेन्द्र सिंह तोमर

दीपक राठौर

अंकित पटवा

नारायण सिंह भाटी

नाहर सिंह सिसोदिया

वर्तमान मंडल अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा भी पुनः अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। अब यह देखना होगा कि संगठन किस दिशा में आगे बढ़ता है और किन दावेदारों को अंतिम रूप से मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है

मंदसौर से श्याम लाल चंद्रवंशी की ख़बर ✍️✍️

Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال