मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत रामेश्वरम के लिये यात्रा आज रवाना होगी


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत रामेश्वरम के लिये यात्रा आज रवाना होगी 

उज्जैन 20 सितम्बर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि योजना के अन्तर्गत शनिवार 21 सितम्बर को रामेश्वर तीर्थ के लिये स्पेशल ट्रेन से उज्जैन जिले के 200 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिये भेजा जायेगा। उक्त यात्रा की वापसी गुरुवार 26 सितम्बर को होगी। उल्लेखनीय है कि उक्त यात्रा में नगरीय निकाय से 108 एवं ग्रामीण निकाय से 92 व्यक्तियों की चयन सूची और जिले के लिये कुल 20 व्यक्तियों की प्रतिक्षा सूची तैयार की गई है। इसका अवलोकन सम्बन्धित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में किया जा सकता है। जिन व्यक्तियों का चयन नहीं हुआ है, उनके द्वारा सादे कागज पर सम्बन्धित निकाय में सहमति देने पर उनके आवेदन-पत्र को आगामी यात्रा के लिये मान्य किया जायेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब साइट www.vidhikawaj.live पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें vidhikawaj@gmail.com पर भेजें।

Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال