इंदौर को प्रगति प्रदान करेगी एक और फ्लाईओवर की सौगात
विधिक आवाज /Indore VIDHIK AWAJ News: इंदौर को एक और फ्लाईओवर की सौगात, मरीमाता चौराहे पर बनेगा, दो साल में पूरा होगा
इंदौर के पूर्वी क्षेत्र की तुलना मेें पश्चिमी क्षेत्र में ब्रिज, फ्लायअेावर कम है, लेकिन दो साल के भीतर इस इलाके में नए ब्रिज नजर आने लगेंगे। इससे पहले बाणगंगा रेलवे क्रासिंग पर आठ साल पहले ब्रिज बनाया गया था।
नया ब्रिज मरीमाता चौराहा पर बनेगा। इसकी एक भुजा पोलोग्राउंड की तरफ होगी और दूसरी भुजा एयरपोर्ट रोड पर होगी। एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आने के शहर आगमन के समय भी यह ब्रिज उपयोगी साबित होगा।
जिस तरफ ब्रिज बन रहा है। उस पर दस साल पहले चौड़ा फीडर मार्ग बना था, इस कारण ब्रिज के लिए कोई निर्माण बाधक नहीं बन रहे है। इस ब्रिज की लंबाई 592 मीटर है। ब्रिज छह लेन बनेगा। बीच के मध्य हिस्से का स्पाॅन चौड़ा होगा। उनकी लंबाई 30 मीटर रहेगी, ताकि नीचे चौराहे पर पिलर ट्रैफिक में बाधक न बने। ब्रिज पर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। ब्रिज के लिए मिट्टी परीक्षण भी हो चुका है। इस ब्रिज के निर्माण की समयसीमा 20 माह तय की गई है। बारिश के बाद ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा।
नया ब्रिज मरीमाता चौराहा पर बनेगा। इसकी एक भुजा पोलोग्राउंड की तरफ होगी और दूसरी भुजा एयरपोर्ट रोड पर होगी। एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आने के शहर आगमन के समय भी यह ब्रिज उपयोगी साबित होगा। तब चौराहे के नीचे का ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। नगर निगम ने इस ब्रिज के टेंडर भी जारी कर दिए है। 40 करोड़ रुपये से अधिक की राशि इस ब्रिज के निर्माण पर खर्च होगी।
मध्यप्रदेश की जरूरी जानकारियों के लिए VIDHIK AWAJ के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। जरूरी वीडियो के लिए यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़ें। Website पर सभी जरूरी जानकारियां देखें। दूसरों से भी यह मैसेज शेयर करें
https://whatsapp.com/channel/0029Va4UnjV90x305KikpJ2a
https://www.vidhikawaj.live/
https://youtube.com/@vidhikawajnews6412?si=HAriDde2Qo6lAtwj
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब साइट www.vidhikawaj.live पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें vidhikawaj@gmail.com,8827444598 , 7223921583 व्हाट्सएप भी कर सकते है पर भेजें