कलेक्टर ने आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत सभी अधिकारियों को दिलाई शपथ
कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भारत निरामयम योजना के 6 वर्ष के उपलक्ष्य पर 20 से 30 सितम्बर 2024 तक आयुष्मान आपके द्वारा थीम पर आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएबाई) के बारे में जागरुकता फैलाना तथा अधिक से अधिक आयुष्मान हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता तथा श्री एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आयुष्मान शपथ
हम यह संकल्प लेते है कि हम सब मिलकर बेहतर स्वास्थ्य का सन्देश फैलाएंगे, जिससे भारत आयुष्मान बनेगा। हम भी स्वस्थ रहेंगे और दुसरो को स्वस्थ रहने के लिए शिक्षित करेंगे। आयुष्मान भारत के वरदान से हम भारत को स्वस्थ बनाएँगे। हम इस बात का संकल्प लेते है कि स्वास्थ्य को ही धन समझेंगे, हन स्वस्थ रहेंगे और बेहतर स्वास्थ्य की मशाल जलाएंगे। हम संकल्प लेते है कि हम सफलतापूर्वक भारत को आयुष्मान बनाएँगे, हम सभी भारतीयों तक इस सन्देश को लेकर जाएंगे।
मध्यप्रदेश की जरूरी जानकारियों के लिए VIDHIK AWAJ के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। जरूरी वीडियो के लिए यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़ें। Website पर सभी जरूरी जानकारियां देखें। दूसरों से भी यह मैसेज शेयर करें h
ttps://whatsapp.com/channel/0029Va4UnjV90x305KikpJ2a
https://www.vidhikawaj.live/
https://youtube.com/@vidhikawajnews6412?si=HAriDde2Qo6lAtwj
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब साइट www.vidhikawaj.live पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें vidhikawaj@gmail.com,8827444598 , 7223921583 व्हाट्सएप भी कर सकते है पर भेजें