भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सेना में बड़ा फेरबदल हुआ है और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को उनके पद से हटा दिया गया है।
📍 नई दिल्ली | रिपोर्ट: राजेश कुमार यादव | दिनांक: 9 मई 2025_
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, असीम मुनीर को सेना के ही विशेष दस्ते द्वारा हिरासत में लिया गया है। उनके स्थान पर जनरल शमसाद मिर्जा को नया पाकिस्तान आर्मी चीफ नियुक्त कर दिया गया है।
इस घटनाक्रम से पाकिस्तान में सत्ता संतुलन को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया है। असीम मुनीर का हटाया जाना और हिरासत में लिया जाना इस ओर संकेत करता है कि देश में सैन्य और राजनीतिक सत्ता संघर्ष एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बदलाव भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी असर डाल सकता है।
📌 फिलहाल पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों के हवाले से यह खबर जोर पकड़ रही है।
🔴 यह घटना पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक स्थिरता के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
विधिक आवाज तेजी से लोकप्रिय होता न्यूज चैनल नेटवर्क है। ऐसी ही खबरे प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए विधिक आवाज समाचार समूह से।
इस समाचार में प्रस्तुत जानकारी विभिन्न राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स, सार्वजनिक स्रोतों एवं विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से प्राप्त की गई है। यद्यपि प्रयास किया गया है कि खबर तथ्यों पर आधारित हो, फिर भी संबंधित घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रतीक्षित है। कृपया अंतिम निर्णय अथवा निष्कर्ष निकालने से पहले आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा करें।"