युवक की हत्या कर प्राइवेट पार्ट काट डाला ,आंख भी फोड़ दी


बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धनवीर मुखिया के रूप में हुई है, जो हाल ही में नागालैंड से अपने गांव लौटा था। 

विधिक आवाज समाचार  | मधुबनी बिहार 
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव | दिनांक 26मार्च 2025

सोमवार रात को धनवीर का शव गांव के एक खेत में नग्न अवस्था में मिला। हमलावरों ने उनकी दाहिनी आंख फोड़ दी थी और प्राइवेट पार्ट को पत्थर से कुचल दिया था, जिससे उनकी तड़प-तड़प कर मौत हुई। 

घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का पैंट, गमछा, चप्पल, बेल्ट और मोबाइल का बैक कवर बरामद किया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है। 

इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, और ग्रामीणों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال