कॉर्पोरेट भूमाफियाओं के लिए किसानों की जमीन सरकार बेच रही : लोकदल


लखनऊ | फिल्म सिटी के नाम पर भूटानी ग्रुप को बेची जा रही खेती वाली जमीनें :सुनील सिंह

   नोएडा फिल्म सिटी का ठेका बड़े उद्योगपतियों भूटानी ग्रुप और बोनी कपूर की कंपनी के हाथ बेचा जाने को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यमुना अथॉरिटी के अधिकारी, बोनी कपूर और आशीष भूटानी ग्रुप को फिल्म सिटी के निर्माण कार्य को अनियमिताओं और किसानों को भ्रमित करके दिया जा रहा है किसानों की जमीन बिना उनके सहमति से जबरन ली गई है। 

विधिक आवाज समाचार |रिपोर्ट राजेश कुमार यादव 
1मार्च 2025

सिंह ने आरोप लगाया है कि किसानों से रजामंदी लिए बगैर और सामाजिक प्रभाव आकलन किए गए बैगर भूटानी ग्रुप कंपनियों और काॅरपोरेट भूमि माफियों के लिए सरकार जमीन फिल्म सिटी के नाम पर औने -पौने दाम पर बेच दी है। देश और प्रदेश में पूंजीवाद हावी हो गया है। पूंजीपतियों ने एक राजनीतिक दल पर कब्जा कर लिया है। इसी के जरिए वे देश और प्रदेश में लूट मचा रहे हैं। 

सरकार किसानों की जमीन छीनना चाहती है और उद्योगपति जमीन को खरीदना चाहता है।विकास और फ़िल्मसिटी के नाम पर किसानों की जमीनों की लूट हो रही है। सिंह ने सरकार से लेकर अधिकारियों तक को ठग बताया। इस तरह के टेंडर को छुपा कर निकाला है,जिससे सरकार के कार्य को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। सिंह ने सरकार को चेताया है कि किसानों की जमीन को लेकर सरकार अपनी फिल्म सिटी ,मुंबई की तर्ज पर,हैदराबाद की तर्ज पर बनाए न की उद्योगपतियों को देकर। किसानों को इससे सावधान रहना की जरूरत है। सरकार की नीयत और नीति के खिलाफ लोकदल किसानों की ताकत के साथ तब तक लड़ता रहेगा, जब तक किसानों के साथ सरकार न्याय नहीं करती।
Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال