डीजे पर बजती म्यूजिक पीछे-पीछे कार में दुल्हा - दूल्हन और उनके पीछे बुलडोजर की लंबी लाइन।


उत्तर प्रदेश के झांसी से अनोखी विदाई का वीडियो सामने आया है ...

रिपोर्ट | राजेश कुमार यादव |विधिक आवाज न्यूज

झांसी उत्तर प्रदेश में तेज आवाज में डीजे पर बजती म्यूजिक पीछे-पीछे कार में दुल्हा - दूल्हन और उनके पीछे बुलडोजर की लंबी लाइन। 

इस प्रकार का नजारा जिसने देखा, हैरान रह गया। यह अनोखी बारात निकली तो सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गरमा गया।दुल्हन की विदाई आपने हैलीकॉप्टर, लग्जरी कार से लेकर पारंपरिक बैलगाड़ी या पालकी में देखी होगी। 

झांसी की शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शहर में दुल्हन की विदाई एक या दो नहीं, दर्जन भर बुलडोजरों के काफिले के साथ हुई। 

इस अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में शादी समारोह था। मुन्नीलाल यादव के छोटे बेटे राहुल यादव की शादी करिश्मा से 20 फरवरी को हुई। शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दूल्हन के दरवाजे पर दर्जन भर बुलडोजर पहुंच गए। 

बुलडोजर को देखकर सभी हैरान रह गए। उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का अंदेशा हुआ।
Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال