नई सीएम रेखा गुप्ता का पहला बड़ा फैसला – AAP सरकार के पर्सनल स्टाफ की छुट्टी!


दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, AAP सरकार के पर्सनल स्टाफ की नियुक्तियां रद्द

रिपोर्ट: राजेश कुमार यादव
विधिक आवाज न्यूज, नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल में नियुक्त किए गए पर्सनल स्टाफ की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है।

सेवा विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें निर्देश दिया गया है कि सभी प्रभावित कर्मचारी अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करें। हालांकि, दानिक्स (DANICS), डीएसएस (DSS) और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी पूर्व की तरह ही अपने विभागों में कार्यरत रहेंगे।

क्या है मामला?

सूत्रों के मुताबिक, पिछली सरकार के दौरान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ के रूप में नियुक्त कई कर्मचारियों पर मनमाने ढंग से काम करने और सरकारी नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगते रहे हैं। नई सरकार द्वारा इस फैसले को प्रशासनिक स्वच्छता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

राजनीतिक मायने

रेखा गुप्ता के इस फैसले को आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक कड़े प्रशासनिक रुख के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम दिल्ली की नौकरशाही को और अधिक पारदर्शी बनाने और पूर्व सरकार के प्रभाव को खत्म करने की दिशा में उठाया गया है।

आगे देखना होगा कि दिल्ली की नई सरकार और क्या अहम फैसले लेती है और इसका सरकारी प्रशासन पर क्या असर पड़ता है।

Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال