मंदसौर : सीतामऊ / पुराने विवाद का असर: किसान की फसल नष्ट, अपहरण का मामला भी दर्ज। किसान को जान से मारने की धमकी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।


सीतामऊ: अफीम की फसल नष्ट करने का मामला, किसान ने विरोधियों पर लगाए गंभीर आरोप


सीतामऊ में अफीम की फसल नष्ट: किसान ने विरोधियों पर लगाए गंभीर आरोप

मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के ग्राम दलावदा निवासी किसान नंदलाल परमार ने अपनी अफीम की फसल नष्ट किए जाने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि उसकी 0.10 हेक्टेयर भूमि पर बोई गई अफीम की फसल पर अज्ञात व्यक्ति ने रात में जहरीली दवाई का छिड़काव कर फसल नष्ट कर दी।

अफीम लाइसेंस विवाद: किसान ने फसल नष्ट करने और धमकियों की शिकायत की

नंदलाल ने शंका जाहिर की है कि उनके विरोधी रामदयाल माली और भेरूलाल माली ने यह कृत्य किया है। उनका कहना है कि इन व्यक्तियों से अफीम लाइसेंस और कृषि भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। नंदलाल ने बताया कि 2022 में उनके अपहरण का मामला भी इन्हीं लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था।

अफीम की फसल पर हमला: किसान ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

किसान ने प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से किसान मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।


Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال