खबर: विधिक आवाज समाचार समूह
भारतीय कोस्ट गार्ड ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास समुद्र में अब तक की सबसे बड़ी #ड्रग_तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान म्यांमार की मछली पकड़ने वाली नाव "सो वेई यान हू" से #5500_किलोग्राम_ड्रग्स जब्त किए गए हैं। ड्रग्स में प्रतिबंधित #मेथमफेटामाइन शामिल है। इसके साथ ही एक पोर्टेबल इनमारसैट सैटेलाइट फोन भी जब्त किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से अंडमान समुद्र में #रोहिंग्या_नावें और म्यांमार के शिकारी देखे जा रहे थे। संयुक्त पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए, जिसके बाद क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। यह कार्रवाई उसी सतर्कता का नतीजा है, जिससे नशे की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई।