झाबुआ: वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” थीम पर विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया गया


वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” थीम पर विश्व आयुर्वेद दिवस मनाया गया

झाबुआ : मंगलवार, अक्टूबर 22, 2024,


आयुक्त एवं मिशन संचालक (आयुष) द्वारा दिए गए आदेश एवं कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी झाबुआ के द्वारा “वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार” थीम पर आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत (आयुर्वेद और कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कल्याण) के तहत शासकीय होमियोपैथिक (एचडब्ल्यूसी) और आयुर्वेद औषधालय पेटलावद द्वारा शासकीय वन कन्या आश्रम में गतिविधियां की गई। इसके अंतर्गत 22 अक्टूबर 2024 विश्व आयुर्वेद दिवस के मनाए जाने के अंतर्गत की जानेवाली गतिविधि में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार ध्यान और योग के माध्यम से तनाव एवं सदैव स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग के महत्व को बताया गया।
Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال