समाजसेवा , चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. विजय महाडिक का विशेष योगदान है
डॉ. महाडिक की जीवन यात्रा हमारे लिए प्रेरणा स्वरूप है - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आयोजित डॉ. विजय महाडिक अमृत महोत्सव समारोह के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से संबोधित किया
डॉ. विजय महाडिक की जीवन यात्रा हमारे लिए प्रेरणादायी है। उनका व्यक्तित्व हमेशा प्रोत्साहित और प्रेरित करने वाला रहा है। समाजसेवा, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. विजय महाडिक का विशेष योगदान है। उन्होंने पूर्ण समर्पण, निष्ठा के भाव से अपने कार्य को करते हुए आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज के माध्यम से उज्जैन का गौरव बढाया। उनके कार्य का प्रतिफल नजर भी आता है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इन्दौर एयरपोर्ट परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से उज्जैन में आयोजित डॉ. विजय महाडिक अमृत महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। निजी मेडीकल कॉलेज के बावजूद आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज देश दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. महाडिक को 75वें जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शतायु होने की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। आज का यह अवसर हमारे लिए गर्व और उत्साह प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा डॉ. महाडिक का जीवन कई अर्थों में चिकित्सा सेवा, शैक्षणिक संस्था के विकास, सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन करने वाला रहा है। यह संस्था चुनौतियों के दौर सहित कोविड जैसी महामारी तथा चिकित्सा सेवा के माध्यम से सशक्त रूप से स्थापित हुई और आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज के माध्यम से उज्जैन का मान बढाया है। डॉ. महाडिक का कार्य के प्रति जज्बा चिकित्सा के मूल स्वरूप को बनाए रखने के भाव के साथ प्रेरणादायी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब साइट www.vidhikawaj.live पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें vidhikawaj@gmail.com पर भेजें।
