इंदौर : राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह 27 एवं 28 सितंबर को


राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह की व्यापक तैयारियां जारी

दो दिवसीय समारोह 27 एवं 28 सितंबर को

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीत-संगीत क्षेत्र की दो विभूतियों को प्रदान करेंगे राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण 

इंदौर : राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह 27 एवं 28 सितंबर को 

राज्य शासन के प्रतिष्ठा प्रसंग राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह की व्यापक तैयारियां जारी है। यह दो दिवसीय समारोह 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित होगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गीत-संगीत क्षेत्र की दो विभूतियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से विभूषित करेंगे। इस समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में श्री उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में सुश्री के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण प्रदान किया जायेगा। मुख्य समारोह 28 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें गीत-संगीत संध्या भी होगी। इसमें अलंकरण के पश्चात सुश्री के.एस. चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की सुमधुर और सुरमयी प्रस्तुतियां देंगी।

            सुखद संयोग है कि यह मुख्य समारोह स्वर कोकिला तथा भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर की जन्म तिथि 28 सितंबर पर आयोजित हो रहा है। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज यहां संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री रामप्रकाश अहिरवार,उपायुक्त श्रीमती सपना लोवंशी, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभय राजनगांवकर, श्री जयंत भिसे, उप संचालक संस्कृति संचालनालय श्रीमती वंदना पाण्डे तथा श्री अमित यादव, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इंदौर श्री अरविंद सिंह, एडीसीपी श्री प्रमोद सोनकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने समारोह आयोजन की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व समारोह की गरिमा के अनुरूप पूरी की जाये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, लाईट, साउंड, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रॉफिक सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे ऐसे व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। समारोह स्थल पर कानून व्यवस्था भी बनी रहे। उन्होंने समारोह स्थल पर फायर बिग्रेड, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी करने के निर्देश दिये।

            बताया गया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह 27 एवं 28 सितंबर को होगा। पहले दिन अमर लता-हमारी लता, सुगम संगीत संध्या आयोजित होगी। इसमें स्थानीय कलाकार अपनी सुरमयी प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन 28 सितंबर को मुख्य समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में श्री उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में सुश्री के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण प्रदान करेंगे। अलंकरण के पश्चात गीत-संगीत संध्या में सुश्री के. एस. चित्रा अपने कलाकारों के दल के साथ गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देंगी। उक्त दोनों दिन समारोह शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा। 

मध्यप्रदेश की जरूरी जानकारियों के लिए VIDHIK AWAJ के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। जरूरी वीडियो के लिए यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़ें। Website पर सभी जरूरी जानकारियां देखें। दूसरों से भी यह मैसेज शेयर करें h

ttps://whatsapp.com/channel/0029Va4UnjV90x305KikpJ2a 

https://www.vidhikawaj.live/

https://youtube.com/@vidhikawajnews6412?si=HAriDde2Qo6lAtwj 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब साइट www.vidhikawaj.live पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें vidhikawaj@gmail.com,8827444598 , 7223921583 व्हाट्सएप भी कर सकते है पर भेजें।

Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال