सूदखोरों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

 


तीन सूदखोरों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस: 

मौत के पहले हुए थे बयान, जांच के बाद कार्रवाई 

इदौर की मल्हारगंज पुलिस ने तीन सूदखोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रुपए वसूलने के लिए पीड़ित को परेशान किया था। इसके चलते उसने अपनी जान दे दी। मौत के पहले उसने तहसीलदार को बयान दिए थे। इसके बाद जांच कर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मल्हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तरूण मित्तल निवासी सिमरन पार्क ने 7 जून 2024 को जहर खा लिया। उन्हें उपचार के लिए शैल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तहसीलदार ने उनके बयान लिए तो जानकारी आई कि संजय पुत्र छोटेलाल हार्डिया निवासी पंचशील नगर, महेश अग्रवाल निवासी मुराई मोहल्ला, अंकित पुत्र मदनलाल जयसवाल ने उन्हें कर्ज के रुपए को लेकर काफी परेशान किया। जिससे प्रताड़ित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। बाद में उनकी मौत हो गई। जिसमें बयान को आधार मानकर पुलिस ने मामले में प्रताड़ना को लेकर कार्रवाई की है।

Previous Post Next Post

Featured Posts

Ads

نموذج الاتصال